भिलाई। एमजे कालेज में आसेज (एएसईजेड) के कोरियाई विद्यार्थियों ने शांति और सद्भावना का संदेश दिया. उन्होंने बताया कि किस तरह दुनिया भर में प्रतिदिन लाखों लोगों का कत्ल कर दिया जाता है. यदि हम सभी अपने-अपने स्तर पर विश्वबंधुत्व एवं भाईचारे का प्रसार करें तो यह स्थिति बदल सकती है. विश्व में शांति स्थापित हो सकती है.












