भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के इको क्लब एवं एनएसएस के द्वारा राज्य के महा वृक्षारोपण “अभियान” चलो बनाबो हरियर छत्तीसगढ़ में अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए ग्राम खम्हरिया में वृक्षारोपण किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्राचार्य, डीन, सभी प्राध्यापकों के अलावा विद्यार्थियों एवं रासेयो स्वयंसेवियों ने भी पौधे रोपे.












