भिलाई। आस्था बहुउद्देश्यीय सामाजिक संस्था द्वारा रविवार को दुर्ग की बस्तियों में जाकर वस्त्रदान किया गया. नए परिधान पाकर महिलाओं, युवतियों और बच्चों के चेहरे खिल गए. ये वस्त्र संस्था को दुकानदारों ने उपलब्ध कराया था. सांसद विजय बघेल के आग्रह पर संस्था ने दुर्ग में यह पहल की. संस्था इससे पहले भिलाई के आसपास के गांवों में ही सेवा कार्य करती थी.












