भिलाई। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में एक महिला डाक्टर के साथ दरिन्दगी एवं हत्या के मामले में आज एमजे कालेज के विद्यार्थियों ने अपना विरोध दर्ज किया. विद्यार्थियों ने काले लिबास कालेज से एक मौन रैली निकाली जो टीआई मॉल का चक्कर लगाकर वापस कालेज लौटी. रैली को एमजे समूह की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं सहायक निदेशक तथा प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने रवाना किया.












