भिलाई। एमजे कालेज में आज प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत सेमीनार का आयोजन किया गया. यह भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्रवर्तित योजना है. इसके तहत युवाओं को प्रकृति परीक्षण की जानकारी प्रदान की जाती है. जिला आयुष अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्रवंशी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं सहायक निदेशक एवं प्राचार्य डॉ अनिल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे.












