भिलाई। पल्मोनरी एम्बॉलिज्म युवाओं में मृत्यु का एक बड़ा कारण बनकर उभरी है. पिछले कुछ महीनों में ऐसे 4 से 5 मरीजों का हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में इलाज किया गया. इसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर मरीजों की उम्र 20 से 40 वर्ष के भीतर है. कुछ माह पहले भिलाई में एक युवा क्रिकेटर की मृत्यु भी संभवतः इसी वजह से हुई थी जिसका सही समय पर डायग्नोसिस नहीं हो पाया । इसमें रोगी सांस फूलने की शिकायत के साथ आता है.












