भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में विश्व ओवेरियन कैंसर डे के अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. महाविद्यालय की महिला सेल विविधा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग की उप-प्राचार्य विनीता सत्य कुमार ने संबोधित किया. उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया.












