भिलाई. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा “माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी, इंडिया’ के संयुक्त तत्वाधान में “बेसिक माइक्रोबियल तकनीक” विषय पर एक माह की इंटर्नशिप आयोजित की गई है. कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शमा ए बेग, विभागाध्यक्ष सूक्ष्म-जीवविज्ञान ने बताया कि इस एक माह की इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को सूक्ष्मजीव विज्ञान की मूलभूत प्रयोगात्मक तकनीकों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना है.












