बंगाल एक बार फिर से चर्चा में है. बंगाल देश का वह अकेला राज्य है जिसका दो बार विभाजन हुआ. आज का पश्चिम बंगाल आजादी के समय के विभाजन का नतीजा है. पश्चिम एवं पूर्वी बंगाल की भाषा बंगाली या बांग्ला है. बंगाली आज केन्द्र के निशाने पर हैं. बांग्ला भाषा निशाने पर है. पश्चिम बंगाल निवासी या पश्चिम बंगाल मूल के तीन लोगों को नोबेल पुरस्कार मिला है. रविन्द्र नाथ टैगोर, अमर्त्य सेन और अभिजीत बनर्जी. पूर्वी बंगाल या बांग्लादेश से भी एक बंगाली मो. युनूस को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है.












