भिलाई। भोजन करना और मल-मूत्र का त्याग करना, दोनों ही सेहत के लिए जरूरी है. पर क्या आपको पता है कि हममे से कई लोगों को मलत्याग करने का सही तरीका ही अब तक नहीं पता. मलत्याग करने की गलत आदतों के कारण न केवल आपको कब्ज, बवासीर और ऐनल फिशर हो सकता है बल्कि प्रोलौप्स जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि दिन में कितनी बार पॉट्टी करना चाहिए.












