रायपुर। प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि जीवन की सफलता केवल डिग्री प्राप्त करने में नहीं है, बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में है। वे जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) के नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। 4.65 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन से उच्च शिक्षा प्राप्त करना और अधिक सुलभ होगा।












