ये खूबसूरत का गुलाबी फूल हममें से बहुत कम लोगों ने अपनी आंखों से देखा होगा. ये है लौंग (Clove) का फूल जो रसोई घर की शान है. पान से लेकर चाय तक और अलग-अलग सब्जियों में इसका उपयोग मसाले के तौर पर भी किया जा सकता है. पर क्या आप जानते हैं कि लौंग स्वाद के अलावा अच्छी नींद, बेहतर पाचन और वजन कम करने में भी सहायक है. यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है.












