राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के इको क्लब एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में “वेस्ट टू बेस्ट” विषय पर एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बी.एड. के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, पुनर्चक्रण एवं रचनात्मक सोच को विकसित करना था।












