आगर मालवा।आगर मालवा जिले में “तीर्थ” नर्सरी में एक बड़ी ड्रग फैक्ट्री चलाई जा रही थी। नारकोटिक्स विभाग ने शनिवार सुबह आमला क्षेत्र स्थित तीर्थ नर्सरी पर छापा मारकर 31 किलो 250 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की है। जब्त ड्रग्स की कीमत घरेलू बाजार में करीब 10 करोड़ रुपए, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 50 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।












