रामानुजगंज (बलरामपुर)। कन्हर नदी के किनारे पलटन घाट एवं वन वाटिका अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के कारण क्षेत्र के प्रमुख आकर्षण केंद्र माने जाते हैं। हरियाली, शांत वातावरण एवं प्राकृतिक छटा सैलानियों को स्वत: ही अपनी ओर आकर्षित करती है। छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य झारखण्ड से भी लोग अपने परिवार केसाथ यहां सुकून के कुछ पल बिताने तथा खूबसूरत प्रकृति का नजारा करने आते हैं।












