भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई वार्ड क्रमांक 33 संतोषी पारा के एस.एल.आर.एम. सेंटर में स्कूली बच्चों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते हुए बताया गया कि सूखा कचरा नीला एवं गीला कचरा हरा डस्टबिन में अलग-अलग रखा जाना चाहिए। बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के साथ अपने घरो एवं आस-पास सफाई रखने शपथ दिलाया गया।












