क्या शाम होने तक आप भी हो जाते हैं थक कर चूर? ये हो सकती है वजह

क्या शाम होने तक आप भी हो जाते हैं थक कर चूर? ये हो सकती है वजह

कुछ लोग सुबह जल्दी उठते हैं और पूरी ऊर्जा के साथ काम करने लगते हैं। पर दोपहर होने तक वे थकने लगते हैं और शाम तक वे पूरी तरह से निढाल हो जाते हैं। इसकी एक वजह तो लगातार काम करने की मजबूरी हो सकती है पर इसके और भी कारण हैं जो लाइफ स्टाइल से जुड़ी हैं। जरूरी है कि काम के बीच बीच में थोड़ी थोड़ी देर का विश्राम कर लें। यह विश्राम 10 से 20 मिनट तक को हो सकता है। इसे पावर नैप कहते हैं।

पावर नैप लेने के दौरान आंखों को बंद करके रखना अच्छा होता है। फोन को एक तरफ रख दें। यदि बैठे हुए हैं तो हाथों को गोद में रख लें। यदि लेटे हुए हैं तो शवासन में लेट जाएं। शरीर को पूरी तरह से ढीला छोड़ दें और कोशिश करें कि इस दौरान कोई बढ़िया सा शांत करने वाला संगीत सुनें।

दोपहर का खाना न खाना या इसे छोड़ देना आपकी ऊर्जा को कम कर सकता है। अगर आप दोपहर का खाना नहीं खाते हैं तो शाम को आपको अधिक भूख लगेगी और आप जो भी खाएंगे, उससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। वहीं दोपहर का खाना खाने से आपको पूरे दिन ऊर्जा मिलती है और आप अधिक सक्रिय रहते हैं। इसलिए, दिनभर में एक बार जरूर भरपेट खाना खाएं।

कई लोग दिनभर में कई बार चाय या कॉफी पीते हैं। ये पेय आपको थोड़े समय के लिए ऊर्जा दे सकते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। चाय या कॉफी का अधिक सेवन करने से नींद में खलल पड़ सकता है और रात को नींद आने में परेशानी हो सकती है। इसके अतिरिक्त इनका अधिक सेवन शरीर के डिहाइड्रेट होने का कारण भी बन सकता है।

देर से सोने की आदत भी आपके ऊर्जा स्तर को प्रभावित कर सकती है। अगर आप रोजाना देर से सोते हैं तो आपका शरीर ठीक से आराम नहीं कर पाता और अगले दिन आपको थकान महसूस होती है। इसलिए, कोशिश करें कि आप हर दिन एक ही समय पर सोएं और 7 से 8 घंटे की नींद लें, ताकि आपका शरीर ठीक से आराम कर सके और आप अगले दिन तरोताजा महसूस करें।

चिंता भी आपके ऊर्जा स्तर को कम करने का एक बड़ा कारण हो सकता है। अगर आप रोजाना किसी न किसी बात को लेकर चिंता में रहते हैं तो इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आप शाम होते ही सुस्त महसूस करने लग सकते हैं। इसलिए, चिंता को कम करने के लिए रोजाना कुछ मिनट ध्यान या योग करें और अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल हों।

शारीरिक गतिविधियों की कमी भी आपके ऊर्जा स्तर को प्रभावित कर सकती है। अगर आप रोजाना थोड़ी बहुत व्यायाम नहीं करते हैं तो आपका शरीर सुस्त हो सकता है और आपको शाम होते ही थकान महसूस होने लग सकती है। इसलिए, रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें, जैसे कि दौडऩा, साइकिल चलाना या तैराकी आदि। इससे आपका शरीर सक्रिय रहेगा और आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे।

#Fatigue #Power_Nap #Tired_Evenings

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *