पाटणकर कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का आयोजन
दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर 29 अप्रैल 2026 को शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नृत्य विभाग में एक भव्य कार्यक्रम काआयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नृत्य के प्रति रुचि बढ़ाना तथा विभिन्न नृत्य शैलियों के महत्वको समझाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष डाॅ. मिलिंद अमृतफले ने स्वागत भाषण दिया और अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नृत्य केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि नृत्य प्रदर्शन में हाथों, दृष्टि और मन के समन्वय से रस-भाव (भावनात्मक अभिव्यक्ति) का सृजन होता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की ऊर्जा, भाव-भंगिमा एवं तालमेल अत्यंत सराहनीय रहा।
यह कार्यक्रमअत्यंत सफल रहा और विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसआयोजन ने सभी को नृत्य के प्रति प्रेरित किया और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को और मजबूत बनाने में योगदान दिया।
#Patankar_Girls_College #Dance_Day












