सेवा से बढ़ेगी अस्पताल की प्रतिष्ठा : नर्सेस दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक रिकेश
भिलाई। आज अधिकांश अस्पताल पूरी तरह से व्यावसायिक हो गए हैं। यही कारण है एक तरफ जहां आम नागरिकों को परेशानी हो रही है वहीं डाक्टरों पर भी लोगों का भरोसा कम होता जा रहा है। यदि अस्पताल मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दें तो उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उक्त बातें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में आयोजित इंटरनेशनल नर्सेस डे समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर उन्होंने नर्सों का सम्मान भी किया।

एकाएक बदले मौसम के कारण कुछ विलंब से शुरू हुए समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने नर्सों के सम्मान में समारोह आयोजित करने पर हाईटेक अस्पताल प्रबंधन की सराहना की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमित साहू ने हाईटेक प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सेवाभावी परिवार का अपनापन ही है जो बार-बार उन्हें रायपुर से यहां खींच लाता है।

मेडिकल डायरेक्टर डॉ रंजन सेनगुप्ता ने इस अवसर पर अस्पताल के छह वर्षों की यात्रा का संक्षिप्त वर्णन करते हुए अस्पताल की उपलब्धियों तथा यहां उपलब्ध सुविधाओं और विशेषज्ञताओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल ने ट्रॉमा, विशेषकर सड़क हादसों में होने वाली आपातकालीन स्थितियों को संभालने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

अस्पताल के मुख्य संचालक मनोज अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस अस्पताल को प्रारंभ करने के पीछे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने घर के आसपास ही उपलब्ध कराने की मंशा थी। इसमें हम काफी हद तक सफल हुए हैं किन्तु अभी भी काफी कुछ किया जाना शेष है। जनता का विश्वास और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही इस दिशा में मील की पत्थर स्थापित किये जा सकते हैंं।

कार्यक्रम में हाईटेक परिवार के सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में हाईटेक के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मेडिकल डायरेक्टर डॉ रंजन सेनगुप्ता, डॉ नचिकेत दीक्षित, डॉ नविल शर्मा, डॉ अपूर्व वर्मा, डॉ देवेन्द्र साहू, डॉ सुमन राव, डॉ अंजना चौधरी, डॉ दीपक सिन्हा, डॉ राहुल ठाकुर, डॉ जेनी व्यास, डॉ प्रतीक कौशिक, डॉ सनी सिकरवार, डॉ नरेश देशमुख, डॉ नीलिमा, डॉ अर्चना लछवानी, ऑपरेशन्स हेड अमित द्विवेदी, एचआर शुभम शुक्ला, एनएस रजनी सजी, विमलेश द्विवेदी, मार्केटिंग हेड सुनील दहिया, लोकेश राठौर, रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब के सूरज साहू, सहित गणमान्य नागरिक तथा हाईटेक परिवार के सदस्य उपस्थित थे. इस अवसर पर हाइटेक की नर्सिंग स्टाफ एवं विभाग प्रमुखों का अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी अग्रवाल एवं दीपक रंजन दास ने किया।
#International_Nurses_Day #Hitek_Superspeciality_Hospital_Bhilai












