सोशल मीडिया का बादशाह बन गया "कॉकरोच", दिखाया एआई का दम

सोशल मीडिया का बादशाह बन गया “कॉकरोच”, दिखाया एआई का दम

इटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर राजनीतिक रायता फैलाने का भारतीय युग अब हाशिए पर जाता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस नये प्रयोग के पीछे भी एक भारतीय का ही दिमाग है पर उसका हाल मुकाम बोस्टन है। देश के प्रधान न्यायाधीश की एक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया के रूप में शुरू हुई “कॉकरोच जनता पार्टी” अब इंस्टाग्राम पर सबसे आगे है। इसका तरीका इतना असरदार है कि इसके एक्स (x) हैंडल को भारत में ब्लाक कर दिया गया है।

मुख्य न्यायाधीश के एक कथित बयान के विरोध में शुरू हुई इस डिजिटल पार्टी ने राजनीति ने दिखा दिया है कि AI कितना ताकतवर है। इसने महज 4 दिनों में इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स बटोरकर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को पीछे छोड़ दिया।
डबल चेक यूट्यूब चैनल पर दिए अभिजीत दीपके के इंटरव्यू के मुताबिक उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पूरी वेबसाइट बनाने में AI का इस्तेमाल किया। दीपके के अनुसार, उनके दो दोस्तों ने वेबसाइट बनाने के लिए AI से मदद ली, जिससे काम बहुत आसान और तेज हो गया।

उन्होंने बताया कि AI की मदद से ग्राफिक्स बनाने के लिए उन्हें सिर्फ प्रॉम्प्ट डालना पड़ता है और वे 2 मिनट के भीतर तैयार हो जाते हैं। हैरान करने वाली बात रही कि अपनी पूरी वेबसाइट को तैयार करने में उन्हें सिर्फ एक घंटा लगा। उन्होंने बताया कि AI ही है जिसकी वजह से उनकी ज्यादा मेहनत नहीं लगती और चीजें काफी व्यवस्थित ढंग से हो पाती है।

CJP के लिये बड़ी तैयारी

Coroach Janta Party के प्रतीक को रजिस्टर करने के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण पोर्टल पर आवेदन किये गये हैं। दाखिल आवेदनों में राजनीतिक और सामाजिक सेवाएं उपलब्ध कराने की श्रेणी के तहत ट्रेडमार्क पंजीकरण की मांग की गई है। अजीम आदमभाई जाम और अखंड स्वरूप नामक व्यक्तियों तथा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को शुरू करने वाले की ओर इस नाम के लिए अलग-अलग आवेदन दाखिल किए गए हैं।

कॉकरोच बनाम चुनाव चिन्ह

कॉकरोच जनता पार्टी ने फिलहाल कॉकरोच जैसे सिर वाले एक इंसान को अपना लोगो बनाया है। पर भारतीय चुनाव आयोग अब जानवर या कीट पतंगों के नाम पर चुनाव चिन्ह नहीं देता। साल 1991 में  चुनाव आयोग ने पशु-आधारित प्रतीकों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। साल 2012 में आयोग ने कड़े निर्देश जारी कर नए जानवर वाले चिन्ह देना पूरी तरह बंद कर दिया था। केवल बहुजन समाज पार्टी का हाथी और फॉरवर्ड ब्लॉक का शेर जैसे पुराने आरक्षित चिन्ह ही अपवाद के रूप में चल रहे हैं। इसलिए तकनीकी रूप से चुनाव आयोग CJP को यह सिंबल कभी आवंटित नहीं करेगा।

#Cocroach_Janta_Party

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *