हाईटेक हॉस्पिटल में स्ट्रोक पेशेंट की आपातकालीन सफल सर्जरी

हाईटेक हॉस्पिटल में स्ट्रोक पेशेंट की आपातकालीन सफल सर्जरी

भिलाई। हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक ऐसे मरीज की आपातकालीन सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है जिसे कुछ ही दिन पहले स्ट्रोक हुआ था। स्ट्रेक की वजह से मरीज ब्लड थिनर पर था। पर मरीज की हालत ऐसी थी कि पूरे शरीर में सेप्टिस फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। इसलिए पूरी सावधानी बरतते हुए उसकी आपातकालीन सर्जरी करनी पड़ी।

यूरो सर्जन डॉ नवीन कुमार वैष्णव ने बताया कि 65 वर्षीय इस मरीज को जब अस्पताल लाया गया तो उसे तेज बुखार था। साथ ही वह भ्रम की स्थिति में था। उसके अंडकोष में दरार पड़ गई थी जहां से लगातार पीव का रिसाव हो रहा था। पूरा शरीर सेप्सिस की प्रभाव में था। मरीज की तत्काल सर्जरी की जानी थी पर वह ब्लड थिनर पर था।

डॉ वैष्णव ने बताया कि आम तौर पर ब्लड थिनर लेने वाले लोगों को सर्जरी से पहले 5 से 7 दिन के लिए थिनर की दवा लेना बंद करना पड़ता है। ऐसा नहीं करने पर अत्यधिक रक्तस्राव का खतरा बन जाता है। पर इतना समय हमारे पास नहीं था। मरीज का जीवन बचाने के लिए पीव को तत्काल साफ करना जरूरी थी।

मरीज को सेप्सिस से बचाने के लिए तत्काल एंटीबायोटिक शुरू किया गया। इसके साथ ही सर्जरी कर मृत कोषिकाओं एवं पीव का साफ किया गया। इसके बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। एक दो दिन में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

#Stoke_with_Sepsis #Hitek_Hospital #Urology

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *