T-20 चैम्पियंस ट्रॉफी में डी टीम रही उपविजेता, भिलाई के सिद्धार्थ भी शामिल
भिलाई। इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन की मेजबानी में नई दिल्ली में आयोजित T-20 Champions Trophy मे इंडिया डी टीम को उपविजेताका खिताब मिला है। इस टीम में भिलाई के क्रिकेटर सिद्धार्थ श्रीवास्तव शामिल थे। यह इस टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण था जिसे ‘इंडिया बी’ टीम ने जीता। बी टीम ने फाइनल में ‘इंडिया डी’ को 32 रनों से हराया।

सिद्धार्थ ने इससे पहले अपनी टीम की कप्तानी भी की है। डोंगरगांव के योगेन्द्र देवांगन सी टीम में खेल रहे थे। इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) टी-20 चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ था।
भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (IDCA) द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट अक्टूबर 2026 में यूएई में होने वाले [बधिर-आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप] के लिए भारतीय टीम चयन का मुख्य मंच था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत भर से श्रवण बाधित प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को एक मंच प्रदान करना और [आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप] (अक्टूबर 2026) के लिए राष्ट्रीय टीम का चयन करना था। आईडीसीए की पहल: भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (IDCA) बीसीसीआई (BCCI) के सहयोग से लगातार बधिर क्रिकेटरों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जिसमें अन्य देशों के साथ त्रिकोणीय सीरीज (Tri-series) भी शामिल होती है।
#IDCA #BCCI #Siddharth_Shrivastava












