भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको, भिलाई में टीएनपी तथा आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के द्वारा कौशल विकास के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यह बताना था कि उपलब्ध रोजगार के लिये स्वयं को सक्षम बनाना जरूरी है जिससे आज के प्रतिस्पर्धा के युग में अपनी कौशल और योग्यता के अनुसार आपको सहीं रोजगार प्राप्त हो सके।












