SSTC-Bootcamp

SSTC IoT Bootcamp

भिलाई। श्रीशंकराचार्य टेक्निकल कैम्पस में आईओटी बूटकैम्प सोमवार को प्रारंभ हो गया। 5 दिवसीय विश्व स्तरीय आईबी हब्स बूटकैम्प-2018 का आयोजन कम्प्यूटर सांईस विभाग के डॉ सिद्धार्थ चौबे एवं सोनु अग्रवाल के निर्देशन एवं कालेज के विद्यार्थियों हर्ष चौहान, अविनाश शर्मा, अन्सा अहमद के सहयोग से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सभी छात्रों संकाय अनुसंधान विद्वानों उद्यमियों के लिए है। बूटकैंप में प्रमुख रूप से दो उन्नत तकनीकों आईओटी और साइबर सिक्योरिटी पर आधारित होगा। जिसमे प्रतिभागियों को 25 दिन का समय आईओटी डेवेलपमेंट किट के साथ प्रोजेक्ट बनाने के लिए दिया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को एक दिवसीय मेकाथॉन में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

Full size460 × 296

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *