रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय दल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को सोमवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सभी 90 विधानसभाओं के लिए ‘हल चलाता किसान’ चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया। इस संबंध में आयोग ने अधिकृत आदेश जारी किया। आयोग के अधिकृत आदेश को लेकर, पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा खूबचंद बघेल जयंती के दिन छत्तीसगढ़ आएंगे। ‘हल चलाता किसान’ चुनाव चिन्ह मिलने पर अजीत जोगी ने कहा कि ‘हल चलाता किसान’ छत्तीसगढ़ की पहचान, ‘हल चलाता किसान’, छत्तीसगढ़ की अस्मिता का निशान है।












