नंदिनी माईंस। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, नंदिनी माईंस में 15 से 21 जुलाई तक हरियाली सप्ताह के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर निर्माण, नारे, निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र- छात्राओं ने संदेश दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण अति-आवश्यक है, वृक्ष नहीं तो जीवन नहीं। वृक्ष जीवन का अस्तित्व है वृक्षों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है।












