भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय आमदी नगर हुडको, भिलाई में कैरियर लॉन्चर के सौजन्य से ईनक्विजाईटव माईंड्स काम्पीटिशन का आयोजन किया गया जिसमें बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष व बीबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें मैथ्स, रिजनिंग व जी.के. के प्रश्न पूछे गये। इस क्विज कार्यक्रम में पहले महाविद्यालय स्तर से दो विद्यार्थी का चयन किया जायेगा। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जायेगी जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक 75 हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 50 हजार व सांत्वना पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।












