भिलाई। आजाद जनता पार्टी द्वारा 15 अगस्त को अपने स्थापना दिवस मनाये जाने के पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के दिवंगत राज्यपाल बलराम जी दास टंडन के निधन पर कार्यक्रम स्थल पर ही दो मिनट मौन रखकर उन्हे श्रृंद्धाजंलि अर्पित की। आजाद जनता पार्टी ने अपने सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को ‘बेटी बुक बैंक’ की स्थापना की है। इसके साथ ही अब मकानों की पहचान बेटियों के नाम करने के लिए घरों के मुख्य द्वार पर बेटियों के नाम की नामपट्टिका लगाने की पहल की जा रही है। पार्टी की तरफ से पं. लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला के समक्ष एक शिविर लगाया गया जिसमें लोगों ने अपना ब्लड ग्रुप, अपना मोबाइल नम्बर और अपना पता भी दर्ज कराया।












