भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स (आर-1) के सोशल इनीशियेटीव ग्रुप राईस (रूंगटा इनीशियेटीव फॉर सोशल एम्पॉवरमेन्ट) ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिये आवश्यक राहत सामग्री जुटाने का कार्य किया। डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा ने बताया कि केरल त्रासदी से पीड़ितों को पैसों की अपेक्षा दैनिक दिनचर्या में काम आनेवाली सामग्री की कमी से जूझना पड़ रहा है। इस बात को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए हमारे समूह ने आईएसआर एक्टिविटी के तहत् यह अभियान चलाया तथा इसके तहत् बाढ़ पीड़ितों के लिये एकत्रित हुई आवश्यक सामग्री भेजकर उन्हें राहत पहुँचाने का प्रयास किया गया।












