इंदौर। भारत में एसिडिटी की समस्या अब आम होती जा रही है। लोग इससे बचने के लिए बिना डॉक्टर से सलाह लिए दवाइयां लेते हैं। डॉक्टर भी जरूरत से अधिक दवाइयां लिख रहे हैं। इससे लिवर और किडनी दोनों पर बुरा असर पड़ता है। लापरवाही से गलत दवाइयां लेने से कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है। इसलिए लंबे समय तक ये दवाइयां लेने से बचें। यह बात इंडियन सोसायटी आॅफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एमपी- सीजी चैप्टर कॉन्फ्रेंस में एशियन इंस्टिट्यूट आॅफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के चेयरमैन पद्मभूषण डॉ. नागेश्वर रेड्डी ने कही।












