भिलाई। बीएसपी द्वारा संचालित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र के तीन पूर्व चिकित्सकों को भारतीय इस्पात प्राधिकरण ने डीएनबी पोस्ट ग्रैजुएट ट्रेनिंग के लिए एडजंक्ट प्रोफेसर की उपाधि से नवाजा है। ये तीनों चिकित्सक हैं रेडियोलॉजी के डॉ एमके द्विवेदी, ईएनटी के डॉ पीके बैनर्जी एवं स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ मीना जैन।












