भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई के नैक के प्रथम चक्र में ही ए-ग्रेड प्राप्त हो गया है। कॉलेज की स्थापना 1999 में की गई थी। इस समय कॉलेज में 39 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई हो रही है, जिसमे स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के पाठ्क्रम शामिल हैं। इनमें बी.ई., एम.बी.ए, एम.सी.ए., फार्मेसी और पीएचडी (शोध) के परंपरागत कोर्स शामिल हैं। जैसा की ज्ञात हो की राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) एक संस्थान है जो भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों का आकलन तथा प्रत्यायन (गुणवत्ता) का कार्य करती है।












