भिलाई। एमजे कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान ‘स्वीप’ के अंतर्गत 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज दो नाटक खेले गए, स्लोगन्स के पोस्टर बनाए गए, रंगोली बनाई गई एवं वोट के प्रतीक के रूप में मानव शृंखला द्वारा ‘वी’ आकार का निर्माण किया गया। शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु महाविद्यालय की निदेशक श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच, स्वीप प्रभारी डॉ जेपी कन्नौजे के निर्देशन में सर्वप्रथम दो नाटक खेले गए।












