पाटणकर महाविद्यालय में समाजशास्त्र के अध्ययन में अनूठा प्रयोग
दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग के द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में छात्राओं ने ही विभिन्न विषयों पर अध्यापन कार्य किया। समाजशास्त्र के महत्वपूर्ण विषयों पर छात्राओं ने बड़े ही रोचक ढंग से विषयवस्तु की प्रस्तुति दी। विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिया राकेश ने बताया कि छात्राओं को प्रोत्साहित करने एवं व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से उन्हें विभाग द्वारा विषय से संबंधित टॉपिक्स दिए गए थे जिन पर उन्हें लेक्चर देना था। छात्राओं ने उन विषय पर बड़ी गंभीरता से तैय्यारी की थी साथ ही उन्होनें पावर पाईंट का भी उपयोग कर व्याख्यान को रोचक बनाया।












