girls-college-constitution-

girls college samvidhan divas

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में संविधान दिवस मनाया गया। स्नातकोत्तर राजनीतिशास्त्र विभाग के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी में भारतीय संविधान की विशेषताओं पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा खोब्रागढ़े ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के 125 वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को संविधान दिवस मनाया गया। डॉ. खोब्रागढ़े ने कहा कि हमारा संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में पूरा हुआ और राष्ट्र को समर्पित किया गया।

Full size460 × 236

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *