रायपुर। ‘अगर आप किसी को रक्तदान करते हैं तो आपको कई जिस्मों से जुड़ने का सौभाग्य मिलता है इसलिए रक्तदान करना चाहिए ताकि कई जिंदगियों को बचाया जा सके’ यह संदेश कल रक्तदान दिवस पर 8सीजी एनसीसी गर्ल्स बटालियन के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। शासकीय दू.ब.स्नातकेत्तर महिला महाविदयालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजधानी के महापौर प्रमोद दुबे जी थे जबकि अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेखा पाण्डेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में 8 सीजी एनसीसी गर्लस बटालियन के सीईओ आर.के. वर्मा तथा रेडक्रॉस सोसायटी के डॉ. धर्मवीर बघेल उपस्थित थे।












