भिलाई। मिसेस एशिया इंटरनेशनल श्वेता पड्डा की नई फिल्म ‘मूसो’ 8 दिसम्बर को फ्लोर पर जा रही है। इस फिल्म में उन्हें क्रिएटिव डायरेक्टर बनने का भी मौका मिला है। इससे पहले फिल्म ‘कागपंथ’ के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिल चुका है। श्वेता सीनियर सेकण्ड्री स्कूल सेक्टर-10 एवं श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय की एलुम्नस भी हैं। ‘मूसो’ को लेकर श्वेता काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में वे इकलौती महिला कलाकार हैं। मिसेज एशिया इंटरनेशनल जीतने के बाद श्वेता लगातार स्टेज व वेबसीरिज में सक्रिय रही हैं। ईला ईला नाम से उनकी पहली फीचर फिल्म आई। इसके बाद उनकी फिल्म ‘कागपंथ’ आई। इस फिल्म के लिए इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में स्वेता पड्डा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला।












