भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में प्रबंधन विभाग द्वारा ‘मनेजमेंट फियेस्टा’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत अनेक महाविद्यालयीन एवं अन्तर महाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। मुख्य अतिथि एवं निर्णायक गुलाम हैदर मस्कुरी डायरेक्टर एवं अभिनेता, विशेष अतिथि के रुप में भरत रावलानी इंडिया मीडिया के डायरेक्टर उपस्थित हुये। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने की। निर्णायक के रुप में डॉ. अजीता सजीत स.प्रा. वाणिज्य श्रीमती पूनम शुक्ला स.प्रा. शिक्षा विभाग उपस्थित हुई।












