Bodegaon-Primary-school-Hea

Bodegaon Primary School

बोड़ेगांव। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ेगांव की बात ही निराली है। यहां के बच्चों में पढ़ने का कुछ अलग ही जज्बा है। बच्चे टिफिन टाइम में चलते हुए पाठ याद करते दिखाई देते हैं। वहीं खेलकूद के पीरियड में रस्सी कूद और खो-खो इनकी नियमित गतिविधियों में शामिल है। इन स्कूलों को भिलाई इस्पात संयंत्र ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम में शामिल कर रखा है। इस शाला से निकला एक छात्र एनआईटी में अध्ययनरत है। शाला में बाल पंचायत है जिसमें प्रधानमंत्री सहित 14 सदस्यीय मंत्रिमण्डल शामिल है।

Full size460 × 310

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *