भिलाई। इंदू आईटी स्कूल के वार्षिकोत्सव को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान ने कहा कि खेलों में भी अच्छा भविष्य है, नौकरियां हैं। इस क्षेत्र में लड़कियों को भी आगे बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कक्षा ग्यारहवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के 5 वर्ष आपके जीवन के आने वाले 50 वर्षों का भविष्य तय कर देते हैं। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष वी नरसिम्हन, संस्था के सचिव सारंग उमक, डायरेक्टर एसएम उमक, मीनल उमक, यशोवर्द्धन उमक, प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव, माताजी श्रीमती इंदू उमक, पिता मधुकर राव गणपत राव उमक, एसएमसी सदस्य श्री गौतम, डांस प्रभारी गोपाल नायक भी उपस्थित थे।












