भिलाई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश भर में स्वच्छता हेतु मुहिम चलाई जा रही है। जिसके अन्तर्गत पूरे भारत वर्ष में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इसी तारतम्य में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस, डब्ल्यू और एस./डी. दोनो की ही यूनिट संचालित है। एनसीसी के कैडेटों के द्वारा महाविद्यालय के गोद ग्राम खपरी में समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक कार्य किये जाते है। गोद ग्राम खपरी में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया इस नाटक का मुख्य उद्देश्य गांव में स्वच्छता का महत्व बताते हुए उनमें प्रचार प्रसार करना था।












