Science-College-Durg

Maths Day

दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी (सी-कॉस्ट रायपुर) द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय गणित दिवस समारोह का आयोजन किया गया । यह आयोजन गणित विषय महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामनुजन के जन्म दिवस 22 दिसम्बर के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. बी. के. शर्मा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को रामानुजन के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला उन्होंने विद्यार्थियों को नेट, सेट, गेट इत्यादि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Full size460 × 306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *