दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र सोसायटी का उद्घाटन पोलैण्ड से आये हुये डॉ. मैरिक ग्रीनवर्ग, यूनिवर्सिटी आॅफ डांस्क पोलैण्ड ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर आरंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. जगजीत कौर सलूजा तथा प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी का स्वागत डॉ. रमा शंकर सिंह ने पुष्पगुच्छ द्वारा किया। प्राचार्य ने भौतिक शास्त्र में गणित की उपयोगिता तथा मैक्सवेल समीकरण पर प्रकाश डाला।












