भिलाई। श्री शंकराचार्य तकनीकी कैम्पस में आयोजित टेक्नो कल्चरल फेस्ट ‘संविद-19’ के अंतिम दिन छात्रों ने पूरे जोश और धूमधाम के साथ मस्ती की और विभिन्न इवेंट्स में जगह बनाई। खेलकूद कार्यक्रमों में शतरंज में प्रथम धनञ्जय, कैरम में प्रथम विश्वजीत और दूसरा स्थान हर्ष और टिकेन्द्र, गली क्रिकेट में प्रथम प्रतीक और ग्रुप, बेंच प्रेस में प्रथम दीपांजन, आर्म रेसलिंग में विनय (69 कि.ग्रा.) और दीपांजन (89 कि.ग्रा.) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।












