FDP-SSSSMV-Bhilai

Faculty development programme at SSSSMV Bhilai

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में सात दिवसीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला का समापन डॉ. आरएन सिंह, प्राचार्य, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला ने की। यह कार्यशाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ जिसमें दुर्ग-भिलाई, रायपुर एवं राजनांदगांव जिले के प्रतिश्ठित कॉलेजों के प्राध्यापकों ने सहभागिता दर्ज की। मुख्य अतिथि का स्वागत छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रतीक धान के कटोरे से किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती श्वेता दवे ने 7 दिवसीय कार्यशाला में हुए विभिन्न व्याख्यानों का विस्तृत विवरण दिया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के संबंध में अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

Full size460 × 266

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *