Smart-Hackathon

Smart India Hackathon 2019

भिलाई। संतोष रूंगटा समूह (आर-1)के स्टूडेंठ्स का दल चेन्नई स्थित वेलटेक यूनिवर्सिटी में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथान 2019 में शिरकत कर वापस लौटा। समूह के रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी-भिलाई) के बीई आईटी तथा कंप्यूटर साइंस के छठवें सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के ह्लनेटीजेन्सह्ल नाम के इस ग्रुप ने छत्तीसगढ़ से क्वालिफाइ किया था जिसके प्रमुख मेम्बर्स में टीम लीडर अनुकृति मिश्रा तथा टीम मेम्बर्स मोहीनी शर्मा, एश्वर्या राय, निष्मा थवाइत, पोम्पी विश्वास, श्रेयस मोहयाना थे वहीं टीम के मेंटर रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी, भिलाई के कंप्यूटर साइंस तथा आईटी विभाग के प्रोफेसर्स अजय कुशवाहा तथा ओ.पी. देवांगन थे। स्मार्ट इंडिया हैकथान (एसआईएच) 2019 का आयोजन देश के विभिन्न प्रायवेट तथा गवर्मेंट आॅगर्नाइजेशन्स को वर्किंग के दौरान मिल रही चुनौतियों का अभिनव, सृजनात्मक तथा तकनीकी रूप से सक्षम प्रयोगों द्वारा सुलझाने के एक प्रयास के तहत् किया गया।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *