Green-Army-Girls-College-Du

Environment Day

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रीन आॅडिट में प्राप्त सुझावों पर हुए कार्यों की समीक्षा की गयी तथा नये प्रस्तावों एवं सुझावों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर ग्रीन आर्मी और एक्वा क्लब की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय कैम्पस में बेहतर पर्यावरण तथा हरियाली हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए ग्रीन आॅडिट कराया गया था जिसमें प्राप्त सुझावों पर सत्र भर कार्य किए गए है। छात्राओं के ‘ग्रीन आर्मी’ ग्रुप ने पौधरोपण एवं संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य किया है।

Full size460 × 286

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *