भिलाई। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साइंस कालेज, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी द्वारा महाविद्यालय के उद्यान में वृक्षारोपण नीम, करौंदा आदि पौधों का वृक्षारोपण किया गया।












