भिलाई। विजन इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित पॉलिसी बूटकैम्प 2019 में युवा नेतृत्व कर्ताओं के साथ स्पष्ट बातचीत हुई। नई दिल्ली में 15 जून को आयोजित पॉलिसि बुटकैंप कार्यक्रम में भिलाईनगर विधायक व मेयर विभिन्न विषयों पर स्पीच दिए। श्री यादव ने अपनी राजनीतिक यात्रा पर अपने विचार और लोगों के लिए कल्याण सुनश्चिति करने में सार्वजनिक नीति और सुशासन की भूमिका को उपस्थित सभी लोगों से साझा किया। इसमें केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शिरकत कर रहे हैं।












