भिलाई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीडीएस कालेज, बाबा दीप सिंह नगर, वैशाली नगर की छात्र-छात्राओं ने समवोत होकर योगाभ्यास किया। पतंजलि के योगसूत्रों को याद करते हुए छात्र-छात्राओं ने आसन, प्राणायाम एवं ध्यान किया। संस्था प्रमुख अरविन्दर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्थिर चित्त एवं स्वस्थ शरीर की जरूरत होती है।












